Sun, Apr 28, 2024
image
गाजियाबाद नगर निगम की ओर से डीएमआरसी पर 12 मेट्रो स्टेशनों पर टैक्स लगाया /24 Dec 2022 12:31 PM/    657 views

गाजियाबाद नगर निगम ने दिल्ली मेट्रो को दिया बकाया का नोटिस

पवन शर्मा
गाजियाबाद । गाजियाबाद नगर निगम ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को 54 करोड़ रुपये के बकाया टैक्स का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की ओर से जारी किया गया है। डीएमआरसी को बकाया टैक्स जमा करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। नगर निगम के अनुसार तय समय पर टैक्स नहीं जमा किया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से डीएमआरसी पर 12 मेट्रो स्टेशनों पर टैक्स लगाया है। इनमें कौशांबी वैशाली दिलशाद गार्डन शहीदनगर राजबाग राजेन्द्रनगर मोहननगर अर्थला हिंडन विहार और मेरठ रोड तिराहा स्टेशन शामिल हैं। नगर निगम का कहना है कि इन स्टेशन पर ट्रेन के चालू होने के बाद टैक्स लगाया गया था मगर डीएमआरसी ने नगर निगम को सर्विस टैक्स अदा नहीं किया। इसके बाद नगर निगम ने डीएमआरसी को अब डिमांड नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने डीएमआरसी को 54 करोड़ रुपये का नोटिस जारी करते हुए उन्हें एक महीने की समय सीमा के अंदर बकाया टैक्स अदा करने के लिए कहा गया है। नगर निगम को ऐसी उम्मीद कम है कि डीएमआरसी अभी बकाया अदा करेगा। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा के अनुसार डीएमआरसी का कहना है कि स्टेट टैक्स वह अदा नहीं करेगा मगर नगर निगम ने जो नोटिस जारी किया है वो स्टेट टैक्स नहीं है। वह केवल सर्विस टैक्स है कि इस मामले में थोड़ा विवाद है। नगर निगम के कर निर्धारित अधिकारी के अनुसार डीएमआरसी और नगर निगम के बीच उपजे विवाद को जल्दी ही बैठक कर दूर किया जाएगा। यह टैक्घ्स नगर निगम का हैजो नियमतरू है। निगम बार बार डीएमआरसी को पत्र भेजकर टैक्घ्स मांग रहा है।

Leave a Comment