Wed, May 31, 2023
Breaking News
image
बहुत जल्द के 5-डोर थार लांच कर सकती है /06 Mar 2023 12:13 PM/    50 views

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 30,358 यूनिट पैसेंजर वाहनों की ब्रिकी की

सुनील शर्मा
मुंबई । महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए फरवरी 2023 बेहद शानदार रहा। कंपनी ने पिछले माह 30,358 यूनिट पैसेंजर वाहनों की ब्रिकी की, जिसके चलते 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। महिंद्रा ने फरवरी 2022 में 27,663 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी। फरवरी 2023 में महिंद्रा की यूटिलिटी वाहनों बिक्री 30,221 यूनिट रही और पिछले साल फरवरी में यह 27,551 यूनिट थी। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 10 फीसदी बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं फरवरी 2023 में कार और वैन की बिक्री 137 यूनिट रही और फरवरी 2022 में 112 यूनिट थी। महिंद्रा ने कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में कुल 20,843 वाहनों की बिक्री की। वहीं इस दौरान कंपनी का एक्सपोर्ट 2,250 यूनिट रहा, जो फरवरी 2022 में हुए 2,814 यूनिट के एक्सपोर्ट के मुकाबले कम रहा। बता दें महिंद्रा बहुत जल्द के 5-डोर थार लांच कर सकती है। हाल ही में 5-डोर महिंद्रा थार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा भी गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी थार के 5-डोर वर्जन पर काम कर रही है।
 

Leave a Comment