चार घंटे की देरी के बाद सैन फ्रांसिस्को लैंड हुई विमान
सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण अलास्का की ओर डायवर्ट किया गया। सोमवार को एयरलाइन के अधिकारी ने जानकारी दी। इस विमान में चालक दल मिलाकर 280 लोग सवार थे। तकनीकी समस्या को ठीक करने के बाद, विमान एआई 175 ने सोमवार को भारतीय समयानुसार दोबारा से उड़ान भरी और सैन फ्रांसिस्को में सुरक्षित लैंड किया। अधिकारी के अनुसार, ठ777 विमान को सैन फ्रांसिस्को के रास्ते में एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को अलास्का के एक शहर एंकोरेज की ओर डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 280 से अधिक लोग सवार थे। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी और लगभग चार घंटे की देरी के बाद अपने गंतव्य स्थान सैन फ्रांसिस्को लैंड हुई। आमतौर पर, बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को तक की उड़ान की अवधि लगभग 16 घंटे है। फिलहाल, एयर इंडिया की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। आमतौर पर मौसम की खराबी और तकनीकी समस्या के कारण ही विमान को डायवर्ट किया जाता है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल, 2023 को खराब मौसम के कारण सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान का मार्ग डायवर्ट कर दिया गया था। एयर इंडिया की फ्लाइट ।प्346 को मलेशिया डायवर्ट किया गया था। मौसम में सुधार होने के बाद विमान दोबारा संचालित किया गया।