Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / वर्तमान में डायनासोर हो सकते हैं जीवित

वर्तमान में डायनासोर हो सकते हैं जीवित

वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

23 Nov 2023 10:47 AM 501 views

वर्तमान में डायनासोर हो सकते हैं जीवित

वॉशिंगटन । वर्तमान में डायनासोर जीवित हो सकते हैं। यह विशालकाय प्रजाति पृथ्वी से कहीं दूर अन्य ग्रह पर जीवित हो सकती है। यह दावा किया है  वैज्ञानिकों की एक टीम ने। इस अध्ययन की लेखिका लिसा कैटलेनेगर हैं।
 उनका कहना है कि पूर्व में हम दूसरे ग्रहों पर जीवन ढूढ़ने के लिए पृथ्वी से प्राप्त साक्ष्य को आधार बनाते थे। लेकिन अब हमारे पास कई ऐसी तकनीक हैं जो दूसरे ग्रहों पर नई प्रजातियों का पता लगने में मदद कर सकती हैं। नए शोध के अनुसार वैज्ञानिक अन्य ग्रहों पर ऐसे संभावित जीवन का पता लगा सकते हैं। इन संभावित अलौकिक प्राणियों की खोज के लिए, सबसे पहले उन पदार्थों की खोज करनी होगी जो वर्तमान में पृथ्वी पर तो नहीं पाए जाते हैं पर जुरासिक काल में यहां काफी प्रचलित हुआ करते थे।
 अध्ययन से पता चलता है कि डायनासोर के युग के दौरान पृथ्वी पर बढ़ी हुई ऑक्सीजन अन्य ग्रहों पर जटिल जीवन के अस्तित्व को समझने में मदद कर सकती है। डायनासोर के समय में पृथ्वी पर ऑक्सीजन का स्तर लगभग 30 प्रतिशत अधिक था, जिससे जटिल जीवों को पनपने का मौका मिला था। वर्तमान में, पृथ्वी पर ऑक्सीजन का स्तर 21 प्रतिशत पर जाकर स्थिर हो गया है।  शोधकर्ता कैटलेनेगर ने कहा, “एक अन्य तरीका और भी है। वैसे ग्रह का पता लगाएं जहां ऑक्सीजन अपने उच्च स्तर पर हो। उच्च स्तर की ऑक्सीजन वाले ग्रह न केवल दिलचस्प जीवन रूपों की खोज का कारण बन सकते हैं बल्कि इस खोज को थोड़ा आसान भी बना सकते हैं।” वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि अन्य ग्रहों पर डायनासोर जैसी प्रजातियों के जीवन का पता लगाने का एक तरीका है, पृथ्वी पर एडवांस दूरबीनों को इंस्टाल करना। और इस अभियान की शुरुआत उस ग्रह से की जा सकती है जो वर्तमान में अपने फ़ैनरोज़ोइक चरण (बिल्कुल शुरुआती) में हो। यदि कोई ग्रह फ़ैनरोज़ोइक चरण में होगा तो वह बड़े और जटिल जीवन रूपों के पनपने के अनुकूल होगा, जो डायनासोर के अस्तित्व के लिए एक संभावित स्रोत साबित हो सकता है।