Sat, Apr 27, 2024
image
इस माह में कई कार्यों को करने की सख्त मनाही है /24 Feb 2024 06:28 PM/    14 views

फाल्गुन का महीना भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है

 नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष का अंतिम महीना फाल्गुन होता है। इसके बाद चैत्र माह से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। फाल्गुन का महीना भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। क्योंकि इस माह में महाशिवरात्रि और होली समेत कई पर्व मनाए जाते हैं। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में आने पर्व और व्रत सकारात्मक ऊर्जाओं से भरे होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस माह में कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है। माना जाता है कि जिनको करने से इंसान को जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं फाल्गुन माह में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।
रिश्तों में आएगी मधुरता, होगी धन की प्राप्ति, फाल्गुन माह में जरूर करें इन चीजों का दान
 
इस दिन से शुरू हो रहा फाल्गुन
हिंदू धर्म में इस माह को आनंद और उल्लास का महीना माना गया है। इस बार फाल्गुन महीने का प्रारंभ 25 फरवरी से हो रहा है और 25 मार्च को समापन होगा।
न करें ये गलतियां
-फाल्गुन माह में मांस-मदिरा और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
-आयुर्वेद के अनुसार, फाल्गुन माह में अनाज का प्रयोग कम करना चाहिए। फलों का सेवन अधिक करें।
 
-फाल्गुन माह में बुर्जगों और महिलाओं का अपमान न करें।
 
-इस माह में किसी के प्रति मन से गलत विचार न लाएं।
 
-फाल्गुन महीने में सामान्य पानी से स्नान करना श्रेष्ठकर होता है।
 
इन चीजों का करें दान
फाल्गुन माह में दान करने का भी विशेष महत्व है, जिससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
-फाल्गुन माह के दौरान शुद्ध घी का दान करना शुभ माना जाता है। इस माह में गरीबों को घी का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को जीवन में सफलता मिलती है।
-फाल्गुन के महीने में गुलाल का दान करें। क्योंकि इसे रंगों का माह भी कहा जाता है। माना जाता है कि गुलाल का दान करने से घर में बरकत होती है।

Leave a Comment