सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरे छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने पर रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशरू 18 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।इस वीकेंड कैसा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरे छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने पर रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 18 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो दिल्लीवासियों को इस वीकेंड ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 8 जनवरी से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जो ठंड से कुछ हद तक राहत दिलाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और 8 जनवरी से अलगे कुछ दिनों तक तापमान 7 से 9 डिग्री रह सकता है। बता दें कि पंजाब सरकार ने ठंड और शीत लहर के मद्देनजर एक से सातवीं कक्षा तक को 14 जनवरी तक के लिए बंद करने का फैसला सुनाया है।