Sat, Jun 14, 2025

Home/ भक्ति / नव वर्ष पर राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

नव वर्ष पर राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है

19 Dec 2023 02:25 PM 261 views

नव वर्ष पर राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

नई दिल्ली। साल 2024 की शुरुआत सप्ताह के पहले दिन सोमवार से हो रही है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। शास्त्रों में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से प्राप्त होने वाले पुण्य फलों का वर्णन है। त्रिलोकीनाथ बेहद कृपालु एवं दयालु हैं। महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा से रंक भी राजा बन जाता है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।
 
राशि अनुसार करें अभिषेक
मेष राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृषभ राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
मिथुन राशि के जातक नव वर्ष के प्रथम दिवस पर जल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
कर्क राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर तीनों लोकों के स्वामी महादेव का अभिषेक करें।
सिंह राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
कन्या राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में बेलपत्र और भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
तुला राशि के जातक नव वर्ष के प्रथम दिवस पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
धनु राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में बेलपत्र और दूर्वा मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
मकर राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान कर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
कुंभ राशि के जातक नव वर्ष के प्रथम दिवस पर गंगाजल में नारियल जल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
मीन राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन कच्चे दूध में बेलपत्र या भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।