Tue, Apr 30, 2024
image
कुछ हो चुकी हैं सच....कुछ के सच होने का डर /05 Apr 2024 12:57 PM/    31 views

साल 2024 के लिए डरा रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

लंदन। क्या 2024 में तबाही मचने वाली है? ये सवाल इसलिये क्योंकि बुल्गारिया के ‘नास्त्रेदमस’ कहलाने वाले बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सच हो रही हैं। 2024 के िएल उन्होंने जो-जो बातें कहीं हैं, बीते चार महीने में वे सब सच साबित हुई हैं। उन्होंने कहा था कि यूरोप में आतंकी हमला होगा। साइबर हमलों में वृद्धि होगी चिकित्सा और तकनीकी जगत में काफी हलचल रहेगी। आइए जानते हैं कि अगले 8 महीनों के लिए उन्होंने क्या-क्या भविष्यवाणी की है। बाबा वेंगा की मौत 28 साल पहले हो चुकी है। अपनी मौत से पहले ही उन्होंने 2024 के लिए िएल भविष्यवाणियां की थीं। उनका कहा सबकुछ सच साबित हो रहा है। बाबा वेंगा ने यूक्रेन में चेरनोबिल आपदा, राजकुमारी डायना की मृत्यु , न्यूयॉर्क में 9/11 अटैक और यहां तक कि अपनी मौत के बारे में भी बिल्कुल सटीक भविष्यवाणियां की थी। अब बाबा के फॉलोवर्स ने बताया कि 2024 के लिए उन्होंने जो भविष्यवाणियां की थीं। सब सच साबित हो रही हैं। बाबा वेंगा ने चेतावनी दी थी 2024 में यूरोप में कई आतंकी हमले हो सकते हैं। हाल ही में रूस के मॉस्को में हुआ आतंकी हमला इस बात का संकेत देता है कि उन्होंने बिल्कुल सटीक भविष्यवाणियां की थी। वेंगा की भविष्यवाणि को देखकर जर्मनी सहित पूरा यूरोप इन दिनों हाईअलर्ट पर है।
बाबा वेंगा ने कहा था कि साइबर हमलों में तेजी आएगी। ऐसा होने लगा है। ग्रेग्स, मैकडॉनल्ड्स, टेस्को और सेन्सबरीज सहित कई कंपनियों में हैकिंग के हालात बने। यहां तक कि कई देशों की एजेंसियां भी हैकरों के निशाने पर थीं। ब्रिटिश स्वास्थ्य सेवा से जुड़े मरीजों का डेटा वायरल करने की धमकी तक दी। पावर ग्रिड, वाटर सिस्टम पर हमले हुए। बाबा वेंगा ने कहा था कि तकनीक और चिकत्सा के क्षेत्र में कमाल का साल रहेगा। सच में ऐसा हो रहा है। अल्जाइमर और कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों के इलाज का रास्ता मिलता दिख रहा है। ऐसा टीका बना है, जो अल्जाइमर से बचा सकता है।  कैंसर की दवा की खोज हो गई है। इस दवा को लेने के बाद कैंसर के मरीज चार गुना ज्यादा जिंदगी जी सकते हैं।
1. बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि इस साल रूस के राष्ट्रपति पितन की हत्या का प्रयास किया जाएगा। उनके ही देश का एक शख्स ऐसा करने वाला है।
2. एलियन से मुठभेड़ का दावा भी उन्घ्होंने किया था। इसकी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन कई जगह यूएफओ मिलने के दावे जरूर किए गए।  एक यूएफओ भारत के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के ऊपर भी मंडराता हुआ नजर आया। अभी आठ महीने बाकी हैं।
3.बाबा वेंगा के मुताबिक, 2024 में दुनिया का सबसे बड़ा देश जैविक हथियारों का टेस्ट कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तब मानव जाति पर नया संकट आएगा।
4. बाबा वेंगा ने 2024 में ग्लोबल वॉर्मिंग की चेतावनी दी है। भयानक गर्मी परेशान करने वाली है। इससे भारी स्वास्थ्य समस्याएं होंगी।
5. बाबा वेंगा के अनुसार साल 2024 में पूरा विश्व एक बड़े आर्थिक संकट से गुजरने वाला है। कई देश गहरे आर्थिक संकट में घीर जाएंगे।

Leave a Comment