सिंगापुर । सिंगापुर में रहने वाली चीनी महिला को भारतीय देवी का अवतार होने का दिखावा करने और अपने भक्तों को मानव मल खाने के लिए मजबूर करने जैसे कई गंभीर अपराधों के तहत आरोपी बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार 52 वर्षीय वू मे हो पर 50 से अधिक आरोप तय किए गए हैं, जिसमें धोखाधड़ी, हानिकारक पदार्थ के माध्यम से चोट देना और गंभीर चोट पहुंचाना शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी महिला को दो साल पहले रिमांड पर लिया गया था तब से वह पुलिस हिरासत में है। पिछले सप्ताह ही स्थानीय पुलिस ने कई और पीड़ितों के सामने आने के बाद आरोपी पर कुल आरोपों की संख्या को 10 से बढ़ाकर 50 कर दिया। साथ ही वू के खिलाफ पीड़ितों की संख्या आठ से बढ़कर कम से कम 14 हो गई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पांच भक्तों को कथित रूप से दंड के रूप में मानव मल खाने को मजबूर किया था। इसके बाद वू के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ गया। साथ ही आरोपी ने कथित तौर पर एक अन्य महिला को पीड़िता के दांत निकालने और उसके निजी अंग पर पोछे से मारने का निर्देश दिया था। शारीरिक शोषण के अलावा, वू पर कई पीड़ितों के साथ लाखों डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है।