Sun, Apr 28, 2024
image
विरोध के चलते पहले यह प्रस्ताव ठुकराया, अब फिर मिली मंजूरी /19 Jul 2023 11:57 AM/    372 views

अरबपति मुस्लिम बिजनेसमैन लंदन में ऐतिहासिक इमारत को बनाएंगे मस्जिद

लंदन । अरबपति बिजनेसमैन आसिफ अजीज लंदन में तिमंजिला मस्जिद बनाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें मंजूरी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार लंदन के सबसे मशहूर कॉम्प्लेक्स को एक मस्जिद में तब्दील करने की तैयारी हो रही है। गौरतलब है कि आसिफ को मिस्टर वेस्ट एंड के तौर पर भी जाना जाता है। वह क्राइटेरियन कैपिटल के मालिक और यूके के सातवें सबसे अमीर मुसलमान हैं। उन्हें दो महीने पहले ट्रोकैडेरो में तीन मंजिला मस्जिद बनाने की मंजूरी दी गई है। बताया जा रहा है कि यह जगह सेंट्रल लंदन में है और काफी मशहूर एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स है। 56 साल के अजीज को यह मंजूरी मिलने पर अब यहां के लोग सवाल उठा रहे हैं। आसिफ मूलतः मलावी के रहने वाले हैं और छह साल की उम्र में लंदन आ गए थे। वे तभी से यहां कुछ नया करने की चाह में थे। अब वेस्टमिंस्टर काउंसिल की तरफ से आसिफ को मस्जिद बनाने की मंजूरी दी गई है। यह मस्जिद तीन मंजिला होगी और जिसमें 390 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। यह जगह ट्रोकैडेरो, पिकाडिली सर्कस और सोहो के बीच स्थित है। हालांकि आसिफ अजीज ने साल 2020 में भी मस्जिद बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन तब उनका प्रपोजल खारिज कर दिया गया था। उस समय आसिफ ने एक हजार लोगों की क्षमता वाली मस्जिद की मंजूरी मांगी गई थी। उस समय स्थानीय लोगों के साथ ही साथ कई संगठनों ने विरोध किया गया था। मगर जब आसिफ ने 390 लोगों की मस्जिद की मंजूरी मांगी तो उसे आसानी से मान लिया गया। यह मस्जिद उनके चौरिटी संगठन अजीज फाउंडेशन के जरिए बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार वेस्टमिंस्टर काउंसिल की तरफ से मई महीने के अंत में इस मस्जिद की मंजूरी दी गई है। इस मस्जिद को अब पिकाडिली प्रार्थना स्थल के तौर पर जाना जाएगा। हालांकि आलोचक अभी भी इसका विरोध कर रहे हैं। क्योंघ्कि जिस जगह पर मस्जिद बन रही है, उस पर उन्घ्हें खासी आपत्ति है। इस जगह पर काफी सारे बार और स्ट्रिप क्घ्लब हैं जहां पर शराब भी सर्व की जाती है। इसके अलावा स्ट्रिप क्घ्लबों में समलैंगिकों को भी एंट्री दी जाती है। ऐसे में आलोचकों का कहना है कि इस्घ्लाम में जिन चीजों की मनाही है, उनके बीच में मस्जिद का होना गलत है।
वहीं अजीज फाउंडेशन का कहना है कि मस्जिद, क्षेत्र में काम करने वाले मुसलमानों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।अजीज ने साल 2005 में अपनी प्रॉपर्टी फर्म क्राइटेरियन कैपिटल के जरिए 220 मिलियन पाउंड की कीमत अदाकर के इस जगह को खरीदा था। ट्रोकैडेरो लंदन के ऐतिहासिक एंटरटेनमेंट कॉम्घ्प्घ्लेक्घ्स में से एक था जिसमें से 490 कमरों वाला होटल जेडवेल भी शामिल था। सन् 1896 में ट्रोकैडेरो को खोला गया था और तब यह एक रेस्घ्टोरेंट था। इसके बाद साल 1965 में इसे बंद कर दिया गया। साल 1997 में यह यूके का पहला 3डी आईमैक्स सिनेमा का घर बन गया। साल 2011 में इसका आकार छोटा कर दिया गया और तीन साल पहले बिल्डिंग के एक हिस्से को होटल के रूप में खोल दिया गया था। 
महेश/ईएमएस 19 जुलाई 2023
 
 

Leave a Comment