Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / गठबंधन नेताओं की सेवा के लिए हो रही है - कुमारस्वामी

गठबंधन नेताओं की सेवा के लिए हो रही है - कुमारस्वामी

कुमारस्वामी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर लगाया आरोप

18 Jul 2023 12:24 PM 545 views

गठबंधन नेताओं की सेवा के लिए हो रही है - कुमारस्वामी

सोनिया शर्मा
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर  के नेता एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए शहर में अपने गठबंधन नेताओं की बैठक के लिए 30 आईएएस अधिकारियों को तैनात करके राज्य में ष्आईएएस बंधुआ मजदूरी नीति शुरू करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कई ट्वीट्स करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी राज्य की क्षमता और दक्षता के प्रतीक हैं और इन अधिकारियों को राजनेताओं की सेवा के लिए द्वारपाल के रूप में तैनात करना अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
कुमारस्वामी ने एक ट्वीट में उन आईएएस अधिकारियों के नामों की सूची साझा करते हुए पूछा जो बैठक में भाग लेने वाले राजनीतिक नेताओं की मेजबानी करेंगे उन्होंने कहा, गठबंधन बनाकर सत्ता हासिल करने के लालच में, कांग्रेस ने कर्नाटक के गौरव, विरासत और आत्मसम्मान का अंतिम संस्कार कर दिया है। अपने गठबंधन नेताओं की सेवा के लिए आईएएस अधिकारियों को नियुक्त करना
उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह न तो राज्य सरकार का कार्यक्रम है, न ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह। यह सिर्फ एक राजनीतिक बैठक है। अपने गठबंधन के राजनीतिक नेताओं की मेजबानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नियुक्त करना 6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों के साथ एक गंभीर अन्याय और बहुत बड़ा अपमान है।