Sat, Apr 26, 2025

Home/ राज्य / शहीद भगत सिंह जी का 115वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया

शहीद भगत सिंह जी का 115वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया

115 वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

28 Sep 2022 02:45 AM 726 views

शहीद भगत सिंह जी का 115वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया

राहुल शर्मा
पूर्वी दिल्लीः सुखमनी सेवा ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी का 115 वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवियों के साथ मिल शहीद-ए-आजम का केक काटा गया।
एनजीओ का संचालन कर रही है प्रेसिडेंट श्रीमती रिया कोहली और वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती रोशनी रहेजा ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी
अगर एनजीओ की बात करें तो लगभग डेढ़ साल से समाज के लिए विभिन्न प्रकार की अपनी सेवा करती आ रही है। एनजीओ के कार्यों की बात करें तो लावारिस अस्थियों का विसर्जन, बुजुर्गों की सेवा, गरीब बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान साथ ही गरीब लड़कियों की शादी के लिए एनजीओ सबसे आगे खड़ी रहती है। शाहदरा गोरख पार्क दिल्ली से आज पूरी दिल्ली में इस एनजीओं अपनी पकड़ बनानी शुरू की दी है। भगत सिंह जी के जन्म उत्सव पर बाबरपर से निगम पार्षद और भाजपा जिला नवीन शाहदरा महिला मोर्चों की जिलाध्यक्ष कुसुम तोमर, जनता कालोनी वार्ड से आप पार्टी के पूर्व निगम प्रत्याशी प्रेम बाबू सक्सैना, प्रमुख समाजसेवी  अतुल तोमर, विजय गौड, इंदरजीत अस्त, राजेश्वर सिंह, राजीव जोली, विजय सिंह और काफी दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया।

image

image

image

image