Sat, Jun 14, 2025

Home/ राष्ट्रीय / मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर 100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज

मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर 100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज

आप कार्यालय के वैन से निकले पोस्टर

22 Mar 2023 11:25 AM 587 views

 मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर 100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर आज बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में खुद को घिरता देख आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए हमला बोला है।
विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक द्वारा समाचार एजेंसी एएनआई को दी गई जानकारी के मुताबिक, पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। मामले में प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में आम आमदी पार्टी (आप) कार्यालय से निकली एक वैन को भी रोका गया। इससे कुछ पोस्टर जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं।
पुलिस के एक्शन पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी दी है। आप ने कहा, मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है! इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदीजी ने 100 लोगों पर एफआईआर कर दी? पीएम मोदी, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं। प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए। आइये मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं। लड़ने में कुछ नहीं रखा।