Sat, Apr 26, 2025

Home/ खेल / मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानिक किया गया

मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानिक किया गया

शमी इस पर भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया

11 Jan 2024 11:18 AM 181 views

मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानिक किया गया

सुनील शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मंगलवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अर्वाड के मिलने की खुशी अपने परिवार के साथ शेयर की और सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल शमी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बुरे वक्त में उनका समर्थन करने के लिए अपने परिवार और फैंस का शुक्रिया किया है। शमी ने लिखा कि शुक्रिया इस अवार्ड के लिए। यह मेरे लिए काफी अहम है और मैं इसके लिए आपका आभारी हूं। यह मुझे और भी ज्यादा उत्साह के साथ अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। यह अवार्ड पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।ष्
इस दुनिया में मुझे सबसे अच्छे माता-पिता ने बड़ा किया है और मुझे अपने बेहतरीन बचपन होने पर गर्व है। मैं अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और फैंस का बलिदान, समर्थन, प्यार और देखभाल देने के लिए धन्यवाद करता हूं। मुझे प्यार और समर्थन करते रहिए।
बता दें कि शमी अर्जुन अवार्ड पाने वाले 58वें भारतीय क्रिकेटर हैं। सबसे पहले 2021 में शिखर धवन को यह अवार्ड दिया गया था। विराट कोहली टपतंज ज्ञवीसप और कप्तान रोहित शर्मा को भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2023 में कुल 26 एथलीट्स को स्पोर्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। क्रिकेट में सिर्फ शमी को इस साल अर्जुन अवार्ड मिला है। अधिकतर एशियन गेम्स में प्रदर्शन करने वाले एथलीट्स को यह अवार्ड मिला है।