Sat, Aug 02, 2025

Home/ राष्ट्रीय / प्रेमिका के तीन साल की बेटी के साथ दरिंदगी की हद पार

प्रेमिका के तीन साल की बेटी के साथ दरिंदगी की हद पार

आरोपी ने प्रेमिका की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

01 Feb 2023 12:25 PM 646 views

प्रेमिका के तीन साल की बेटी के साथ दरिंदगी की हद पार

सोनिया शर्मा
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु से मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि आरोपी बच्ची को जानता था। दरअसल, पीड़िता की मां और आरोपी के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। पीड़िता अपनी मां के साथ अकेली रहती थी। पीड़िता की मां एक कारखाने में काम करती थी।
 
आरोपी ने प्रेमिका की बेटी के साथ किया दुष्कर्म
कर्नाटक में एक आरोपी ने अपनी प्रेमिका की तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।