भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे के विलंब से भोपाल पहुंचे। रात अधिक हो जाने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव,लोकसभा के चुनाव प्रभारी महेंद्र सिह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और हेमंत खंडेलवाल के साथ चर्चा की। इस चर्चा में तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के संबंध में विचार विमर्श हुआ। गृहमंत्री अमित शाह ने गाजे बाजे के साथ मतदाताओं को, मतदान केंद्र तक ले जाने का निर्देश संगठन को दिया। आयुष्मान भारत के फार्म भराने का काम भी संगठन के द्वारा तेजी से किए जाने का निर्देश दिया। चर्चा में यह माना गया, आयुष्मान भारत के फार्म भरवाने और उत्सव के रूप में मतदाता को मतदान केंद्र तक ले जाया जाएगा। इससे निश्चित रूप से मतदान के परसेंटेज में वृद्धि होगी। संगठन के कार्यकर्ताओं को मतदाताओं की पहचान भी है। इसका फायदा भाजपा उम्मीदवार को मतदान में मिलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुण और राजगढ़ की सभाओं को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अशोकनगर के पिंडरई मंडी जो गुना जिले में स्थित है। खिलचीपुर जो राजगढ़ जिले में है। वहां की जनसभा को शाह ने संबोधित किया।