Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / बढ़ती उम्र को रोकने में मिल सकती है कामयाबी

बढ़ती उम्र को रोकने में मिल सकती है कामयाबी

रिवर्स एज का आने वाला है जमाना

14 Nov 2023 10:56 AM 1107 views

बढ़ती उम्र को रोकने में मिल सकती है कामयाबी

लंदन । ताजा अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इंसानों की बढ़ती उम्र को रोकने में कामयाबी मिल सकती है। बढ़ती उम्र की समस्या सुलझने को लेकर उम्मीद की नई किरण जागी है। इस बारे में अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों का मानना है कि एंटी एजिंग की समस्या सुअर के रक्त में पाए जाने वाले कंपाउंड से ठीक हो सकती है, यानी आयु को रिवर्स किया जा सकता है। दवा चूहों पर टेस्ट की गई, अगर यह सफल रहा तो इंसानों की बढ़ती उम्र को रोकने का यह नया तरीका हो सकता है। हालांकि उम्र का बढ़ना प्राकृतिक क्रिया है, फिर भी वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आयु को रिवर्स करना संभव है। नए अध्ययन के अनुसार, एंटी-एजिंग उपचार जिसे म्5 कहा जाता है, इसे कम उम्र के सुअर के रक्त का उपयोग करके विकसित किया गया था और उम्र बढ़ने वाले चूहों के शरीर में इंजेक्ट किया गया था। शोधकर्ताओं के मुताबिक ई-5 में जटिल नैनोकण और सुअरों से प्राप्त यंग प्लाज्मा शामिल है, यह चूहों के जीने की उम्र को 70 प्रतिशत बढ़ा सकता है।
 वैज्ञानिकों ने दावा किया कि अगर इंसानों में भी यही परिणाम प्राप्त होते हैं, तो इसका मतलब होगा कि 80 साल के व्यक्ति की उम्र 26 साल तक उलट सकती है। स्टडी के लेखक स्टीव होर्वाथ ने एक बयान में कहा कि मैं शायद ही ई-5 पर विश्वास करता, लेकिन इसके प्रयोग को कई लैब्स में समर्थन दिया गया है।शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि जब चूहे के विभिन्न ऊतकों को सुअर के रक्त उपचार के तहत रखा गया, तो यह देखा गया कि रक्त, हृदय और लिवर की जैविक उम्र उलट गई थी। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने लिखा, “उपचार से रक्त, हृदय और लिवर ऊतक की एपिजेनेटिक आयु आधी से भी कम हो गई।” शोधकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने चूहों में इन अंगों के कामकाज में प्रगतिशील सुधार के साथ-साथ व्यवहारिक सुधार भी देखा।
कुल मिलाकर निष्कर्षों ने एक यंग पोर्सिन प्लाज्मा उपचार का सुझाव दिया जो चूहों में उम्र बढ़ने को उलट देता है। शोधकर्ताओं ने कहा, “हमने पाया कि प्लाज्मा नर और मादा दोनों चूहों में लगातार प्रभावी है, जिससे चूहों के कई ऊतकों की एपिजेनेटिक उम्र काफी कम हो जाती है।” नए अध्ययन से प्राप्त जानकारी इंसानों की बढ़ती उम्र को रोकने के लिए प्रभावी मानी जा रही है। यह बीमारियों का इलाज करने के बजाय रोग की शुरुआत के जोखिम को भी भविष्य में कम करने के लिए प्रभावी माना जा रहा है।