Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / संजय कपूर ने मनाया अपना 60वां जन्मदिन

संजय कपूर ने मनाया अपना 60वां जन्मदिन

चाचा को अर्जुन कपूर ने दी खास अंदाज में बधाई

20 Oct 2022 01:39 PM 1657 views

 संजय कपूर ने मनाया अपना 60वां जन्मदिन

मुंबई । बालीवुड एक्टर संजय कपूर के जन्मदिन पर उन्हें अपने भतीजे अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में बधाई दी है। हाल ही संजय ने अपना 60वां मनाया। इस मौके पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही सोनम कपूर, शनाया कपूर और अनिल कपूर ने भी बर्थडे विश किया है।  एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें अर्जुन कपूर ने संजय कपूर को बर्थडे विश करते हुए बचपन के सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। अर्जुन कपूर ने संजय को बचपन के मुश्किल दौर के लिए शुक्रिया कहा है। अर्जुन कपूर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मैं आपके खास दिन पर भी आपके पास नहीं हूं, इसके लिए सॉरी। लेकिन मैं जल्द ही आपके पास आउंगा। आप कई सालों से मेरे दोस्त रहे हैं। बचपन में मा-पिता के रिश्ते के मुश्किल दौर में आपने मेरा साथ दिया इसके लिए धन्यवाद। अर्जुन ने अपने चाचा संजय कपूर को पहली ड्रिंक और पार्टी में जाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रिया कहा है। आप हमेशा ही मेरे सच्चे दोस्त रहे हैं। मुश्किल दौर में साथ देने के लिए धन्यवाद।अर्जुन कपूर ने वीडियो के साथ भावुक नोट भी पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा कि आप 60 साल के हो गए हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं। जन्मदिन की बधाई। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैन्स ने भी कमेंट्स पोस्ट किए हैं। फैन्स ने भी संजय कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन कपूर के अलावा संजय कपूर के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन के अलावा महीप कपूर ने भी संजय को जन्मदिन पर विश किया है।