Sat, Apr 27, 2024
image
शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है /01 Dec 2023 12:05 PM/    55 views

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित करे

नई दिल्ली।  मां लक्ष्मी की पूजा सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। देवी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन समर्पित है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ धन की देवी उपासना करते हैं, उन्हें समृद्धि, सौभाग्य का वरदान मिलता है, जो साधक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, उन्हें आज के दिन विशेष पूजा करनी चाहिए। साथ ही यहां दिए गए मंत्रों का जाप भावपूर्ण करना चाहिए।
 
देवी लक्ष्मी का बीज मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमरू।
 
लक्ष्मी जी का महामंत्र
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
 
मां लक्ष्मी का ध्यान मंत्र
ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
 
सुख-समृद्धि के लिए मंत्र
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती 
 
मंत्र जाप के अद्भुत फायदे
इन मंत्रों के जाप से लोगों को सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
जो साधक शुक्रवार की रात इन मंत्रों का 108 बार जाप करते हैं, उनकी मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं। इन मंत्रों का जाप करके लोग समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं। जो व्यक्ति अत्यधिक श्रद्धा के साथ इन मंत्रों का जाप करते हैं, उन्हें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। जिन लोगों को कोई नौकरी नहीं मिल पा रही है उन्हें मनचाही नौकरी पाने के लिए इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। देवी लक्ष्मी उन लोगों पर अपनी कृपा करती हैं, जो रोजाना उनकी पूजा करते हैं और इन मंत्रों का जाप विधिपूर्वक करते हैं। जो लोग अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें संध्याकाल की रात कुशा के आसन पर बैठकर इन मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए।

Leave a Comment