Sat, Apr 27, 2024
image
वेकेशन से वायरल हुई निक और पीसी की तस्वीरे /03 Jan 2024 01:54 PM/    47 views

बीच पर कोजी हुए निक-प्रियंका

 नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी फैमिली के साथ नया साल का जश्न मनाया है। इस मौके पर उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आई थी। वहीं अब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें ये कपल कोजी होता नजर आ रहा है।
नया साल सेलिब्रेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा  पति निक के साथ वेकेशन मूड में जा पहुंची है। इन दिनों निक और पीसी काबो में वेकेशन मना रहे हैं। ऐसे में इस कपल की बीच की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे है। देसी गर्ल के लुक की बात करे तो व्हाइट मोनॉकिनी के साथ ऑरेंज श्रग कैरी किया है। वहीं उनके पति शॉर्ट्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के बीच एक ऐसी भी फोटो वायरल हो रही है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ किया। एक फोटो में प्रियंका पति के साथ प्रियंका रोमांटिक होती दिख रही हैं। दोनों की कोजी तस्वीरें बीच साइड की हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की बाहों में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में हग करते दिख रहे हैं। बता दें, प्रियंका ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म उनके साथ एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा भी नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई थी। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा लव अगेन भी रिलीज हुई थी।

Leave a Comment