Sat, Apr 27, 2024
image
जोमैटो ने मार्च 2022 में 10 मिनट फूड डिलिवरी सर्विस शुरू की थी /24 Jan 2023 12:06 PM/    194 views

जोमेटो की 10 मिनट में खाना देने वाली सेवा बंद

राहुल शर्मा
नई दिल्ली । अब जोमेटो से इंस्टेंट फूड डिलीवरी ऑप्शन के तहत 10 मिनट के अंदर खाना मंगाने वाली सुविधा आपको नहीं मिलेगी क्योंकि कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। इस साल की शुरुआत में जोमैटो इंस्टेंट को शुरू किया था। कंपनी को इस सर्विस को बढ़ाने में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। 10 मिनट में फूड डिलीवरी करने वाली इस सर्विस को पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में शुरू किया गया था। कंपनी को इस सर्विस में कामयाबी मिली लेकिन इसका ग्रोथ अनुमान के मुताबिक नहीं हो रहा था और कंपनी को ये सर्विस मुनाफे का सौदा नहीं लग रही थी। वहीं पर्याप्त आर्डर भी नहीं मिल रहे थे। ज़ोमैटो के एक प्रवक्ता ने कहा  इस इंस्टेंट सर्विस को बंद नहीं किया जा रहा है। हम अपने भागीदारों के साथ नए मेन्यू पर काम कर रहे हैं और कारोबार की रीब्रांडिंग कर रहे हैं।

  • Hello World! https://h4lew9.com?hs=d62eb3902d70d57c555a2958385afd3e&

    ou8s1x

    07 Feb 2023 03:10 PM

Leave a Comment