Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / जापान में दुकानदार ने ग्राहक को बेंच नकली प्लास्टिक की पांच पेस्ट्रियां

जापान में दुकानदार ने ग्राहक को बेंच नकली प्लास्टिक की पांच पेस्ट्रियां

जापान में प्लास्टिक खाद्य नमूनों को बनाने का काफी बड़ा उद्योग है

28 Oct 2022 11:59 AM 655 views

जापान में दुकानदार ने ग्राहक को बेंच नकली प्लास्टिक की पांच पेस्ट्रियां

टोक्यो । जापान के ओसाका में एक दुकान ने अपने ग्राहकों को नकली पेस्ट्री बेच दी। दुकान के कर्मचारियों ने अनजाने में ग्राहकों को प्लास्टिक की पांच पेस्ट्रियां बेच दी। कर्मचारियों को जरा भी आइडिया नहीं हुआ कि वे नकली हैं। क्योंकि जापान में प्लास्टिक खाद्य सैंपल इसतरह के बनाए जाते हैं, जिसे देखकर आप बिल्कुल अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि ये असली है या नकली। बता दें कि जापान में प्लास्टिक खाद्य नमूनों को बनाने का काफी बड़ा उद्योग है, कई मिलियन डॉलर इस उद्योग के द्वारा जापान में आते हैं। प्लास्टिक खाद्य नमूनों को जापान में शोकुहिन सम्पुर के रूप में जाना जाता है। जापान की दुकानें इस इतना यथार्थवादी बनाती हैं कि यह कहना मुश्किल है कि क्या असली है और क्या नहीं। बीयर के ठंडे गिलास पर नमी की बूंदों से लेकर चाऊमीन से भरे बाउल, और न जाने कितनी डिशेस के प्लास्टिक सैंपल को सजाने के लिए तैयार करती हैं।  कर्मचारियों ने तोतोरी में एक स्टेशन के पास दो ग्राहकों को प्लास्टिक पेस्ट्री बेचीं। ग्राहकों ने खाने के बाद नकली पेस्ट्री को वापस कर दिया। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने इस गलती के लिए बुधवार को माफी मांगी। उन्होंने कहा, हमें बहुत खेद है कि हमने गलती से नमूने बेच दिए। भविष्य में इस गलती से बचने के लिए स्टीकर का उपयोग किया जाएगा ताकि असली और नकली खाद्य पदार्थों को अलग किया जा सके।