Sun, Apr 28, 2024
image
दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ा, बारिश होने की भी उम्मीद /05 Sep 2023 11:10 AM/    53 views

4 से 8 सितंबर तक कई राज्यों में रहेगा सक्रिय मानसून

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर थमा नहीं है। कहीं, तेज धूप और उमस भरी गर्मी है तो कहीं, अभी भी जमकर वर्षा हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 सेमी बारिश हुई है। वहीं, कोनी (केरल) और डिच पाले (तेलंगाना) में 15 सेमी बारिश दर्ज की गई है। नाराजोल (गंगेय पश्चिम बंगाल) और बांकी (ओडिशा) में भी 14 सेमी वर्षा हुई है। भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के पास 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। प्डक् ने लोगों को सुरक्षित रहने और समुद्र किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों यानी 4 से 8 सितबंर के दौरान प्रायद्वीपीय भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में 5 सितंबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।  लोगों से कच्चे और भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने का आग्रह किया है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्रप्रदेश और यनम के विभिन्न क्षेत्रों में भी आज बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। केरल और माहे में भी 5 सितंबर को बहुत भारी वर्षा होगी। यहां 115.6 से 204.4 सेमी वर्षा दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने आंध्रप्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 5 और 6 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
उत्तराखंड में बारिश का दौर थम चुका है और मौसम भी साफ है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं, दून समेत गढ़वाल के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की और बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां बारिश का दौर अभी भी जारी है। प्डक् ने प्रदेश के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 8 सितंबर तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, शिमला और मंडी में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
सितंबर के महीने में गर्मी का सितम दिल्लीवासियों को झेलना पड़ रहा है। 4 सितंबर को दिल्ली का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, 5 सितंबर यानी आज इसका तापमान 2 से 3 डिग्री कम हो सकता है। शाम को हल्की और बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वहीं, 6 सितंबर से तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Leave a Comment