Sat, Apr 27, 2024
image
दस जून की रात की शूटिंग शुरू /06 Jan 2024 01:01 PM/    61 views

प्रियंका ने एकता कपूर के साथ किया बडा प्रोजेक्टर साइन

मुंबई । टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने एकता कपूर के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया है, जिसकी शूटिंग फाइनली शुरू हो गई है। प्रियंका ने रियलिटी शो के दौरान एकता का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद एकता कपूर ने उन्हें एक बड़ा ऑफर दिया था। एकता ने तब शो में कहा था कि किसी एक कंटेस्टेंट को वो कुछ खास ऑफर करने वाली हैं, जिसका पता उसे बाहर जाकर ही पता चलेगा। अब खुलासा हो गया है कि वो प्रियंका ही थीं। पावरहाउस मेकर एकता कपूर ने बिग बॉस 16 के घर में ये खास घोषणा की थी, जहां उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए लीड एक्ट्रेस को कास्ट करने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने उस वक्त कास्टिंग और प्रोजेक्ट दोनों ही छिपाकर रखा था। अब प्रियंका चाहर चौधरी ने एकता की वेब सीरीज के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट और आभार जताते हुए लिखा, तो चलिए इस कहानी की शुरुआत करते हैं, आप सभी के प्यार से। आइए शुरू करें!!!! रुदस जून की रात रुप्रियंकाचाहरचौधरी।प्रियंका ने वेब सीरीज में अपने कैरेक्टर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है और वे अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दस जून की रात टाइटल से एकता कपूर की वेब सीरीज धमाकेदार होने वाली है, और प्रियंका चाहर चौधरी, तुषार कपूर के साथ शो में एक खास रोल के लिए तैयार हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन प्रियंका के फैंस इस नई सीरीज के बारे में अभी से एक्साइटेड हो गए हैं। छोटे पर्दे से एकता कपूर की वेब सीरीज में लीड रोल करने तक प्रियंका का सफर उनकी बढ़ती लोकप्रियता का उदाहरण है। 

Leave a Comment