Sat, Aug 16, 2025

Home/ खेल / जो धोनी ने गलती किया, उसका खामियाजा हम भुगत रहे: रविंद्र जडेजा

जो धोनी ने गलती किया, उसका खामियाजा हम भुगत रहे: रविंद्र जडेजा

भारत का अगला मुकाबला बुधवार को बांग्लादेश से होगा

02 Nov 2022 12:26 PM 1433 views

जो धोनी ने गलती किया, उसका खामियाजा हम भुगत रहे: रविंद्र जडेजा

मुंबई । भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए सुपर-12, ग्रुप 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के पीछे के कारणों पर बात करते हुए भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा कि इसका कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने दुनिया को सिखाया और उसका खामिआजा हम भुगत रहे हैं। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को बांग्लादेश से होगा।  जडेजा ने मैच पर बात करते हुए कहा, डेविड मिलर ने जो किया है वह खेल को दूसरे स्तर पर ले गए। उन्होंने अपनी पारी में ना तो कोई शॉट जोड़ा और ना ही कुछ अतिरिक्त जोड़ा। वह शांत रहे और खेल को गहराई तक ले जाकर विपक्ष के गलती करने का इंतजार कर रहे थे। एमएस धोनी ने बाकी दुनिया को जो सबक सिखाया है, उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। 
उन्होंने रोहित की कप्तानी के बारे में भी विस्तार से बात कर कहा कि भारतीय कप्तान अपने गेंदबाजों को प्रभावी ढंग से रोटेट करने में विफल रहे। जडेजा ने कहा, ऐसा लगा कि रोहित अपने संसाधनों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं या वह किसी विशेष गेंदबाज को किसी विशेष स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए फंस गए हैं। अर्शदीप सिंह शीर्ष पर तीन ओवर फेंक सकते थे, लेकिन शायद उन्होंने सोचा था कि फिर और कौन बैकएंड पर ध्यान रखेगा। कुछ ऐसे कारक हैं जो अभी भी सहज नहीं हैं।