नई दिल्ली। बालीवुड के गायक और रैपर हनी सिंह ने नववर्ष का जश्न अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ मनाया। हनी सिंह ने फैंस के साथ का एक खास वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में हनी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के संग रोमांघ्टिक घ्दिखाई दिए। दोनों का रोमांस चर्चा में बना हुआ है। पत्नी संग तलाक के बाद हनी सिंह को टीना ठडानी में अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई है। वे टीना संग रिश्ते में हैं। हनी सिंह टीना ठडानी संग ही अपना ज्यादातर टाइम गुजारते हैं। वीघ्डियो में हनी सिंह अपनी स्वीटहार्ट टीना के लिए मेरी जान...मेरी जान गाना भी गा रहे हैं। दोनों एक दूसरे संग काफी खुश नजर आ रहे हैं। हनी सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हि घ्कि सभी लवर्स को हैप्पी न्यू ईयर ये लवर्स का सीजन है हेटर्स का नहीं. हनी सिंह के इस वीडियो को लाखों लोग पसंद कर चुके हैं और दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं। हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से सितंबर 2022 में तलाक हो गया था। हनी सिंह का उनकी पत्नी संग 20 साल पुराना रिश्ता टूटा तो हर कोई हैरान रह गया लेकिन तलाक के चंद महीनों बाद ही हनी सिंह की जिंदगी में टीना ठंडानी आ गईं और उन्होंने फैंस के चहेते रैपर की जिंदगी में फिर से प्यार की मिठास घोल दी। दोनों एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते हैं।