Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / निर्मल सीतारमण आज 11 बजे लोकसभा में अपना पांचवा आम बजट पेश करेंगी

निर्मल सीतारमण आज 11 बजे लोकसभा में अपना पांचवा आम बजट पेश करेंगी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

01 Feb 2023 10:57 AM 321 views

 निर्मल सीतारमण आज 11 बजे लोकसभा में अपना पांचवा आम बजट पेश करेंगी

 2023 से सरकार लोकसभा 2024 चुनाव को साधना चाहेगी।
सरकार इस बजट में आम लोगों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है।
सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  देश का आम बजट  सुबह 11 बजे पेश करेंगी। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंच गई हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट को औपचारिक मंजूरी दी था।अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉर्पोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार बड़े आर्थिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत दे सकती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गई हैं। वह सुबह 11 बजे 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी।
 2023 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए संसद पहुंची वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए संसद पहुंचीं। वह सुबह 11 बजे बजट 2023-24 पेश करेंगी।
 
बजट से टेक्सपेयर्स को बड़ी उम्मीदें
 बजट 2023 से टेक्सपेयर्स को बड़ी उम्मीदें है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार टेक्सपेयर्स को राहत दे सकती है और इंवेस्टमेंट में इजाफा करने ले लिए बड़ा फैसला ले सकती है।
 
 बजट से पहले शेयर बाजार में रौनक जारी है। सेंसेक्स आज लगातार बढ़ता दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 500 अंक की बढ़ोतरी के साथ 60, 000 से ऊपर कारोबार कर रहा है।
 
 2023 निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की
 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। निर्मला के साथ राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  
 
बजट से पहले शेयर बाजार में रौनक
आज बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में रौनक देखी जा रही है। सरकार के इस बजट से लोगों के साथ बाजार के निवेशकों को भी बड़ी उम्मीदें है। इसी के चलते सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा बढ़ा है।
 
 रियल एस्टेट को बजट से काफी उम्मीदें
मोदी सरकार के आम बजट 2023 से रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ी उम्मीदें हैं। जानकारों का मानना है कि सरकार इस बार हर व्यक्ति को घर देने का सपना पूरा करने के लिए रियल एस्टेट को बढ़ा बूस्ट दे सकती है।