Sat, Apr 27, 2024
image
दो सत्रों में चोटों के कारण परेशान रहे हैं /07 Mar 2023 01:18 PM/    1254 views

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिचर्डसन एकदिवसीय सीरीज से बाहर हुए

सुनील शर्मा
सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गये हैं। तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाद खेली जाएगी। रिचर्डसन अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से ग्रस्त हैं। चोटिल होने के कारण ही रिचर्डसन का आईपीएल के 16 वें सत्र में खेलना भी संदिग्ध हैं। रिचर्डसन इसके अलावा मार्श कप के फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे। यह टूर्नामेंट शुक्रवार 10 मार्च को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार इस तेज गेंदबाज की हैमस्ट्रिंग की चोट गंभीर होती जा रही है। यह उन्हें साल 2022-23 बिग बैश लीग (बीबीएल) सत्र में लगी थी। साल 2019 में कंधे की चोट के अलावा, रिचर्डसन पिछले दो सत्रों में चोटों के कारण परेशान रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में ही एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए थे पर एड़ी की चोट के कारण वह इसके बाद आगे नहीं खेल पाये। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अभी तक रिचर्डसन की जगह किसी अन्य गेंदबाज के नाम की घोषणा नहीं की है। रिचर्डसन जून 2022 से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। जून 2022 में, रिचर्डसन ने श्रीलंका में कदिवसीय और टी20 में ऑस्ट्रेलिया खेला था। रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी में 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था पर इसमें भी उनके खेलने की संभावनाएं बेहद कम हैं। 

Leave a Comment