नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पिछले साल पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट से तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर अपनी बॉडी को लेकर ही रणवीर बहुत सारी अटेंशन हासिल कर रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानीश् के प्रमोशन में जुटे रणवीर सिंह ने सोमवार की सुबह अपना ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी देखने के बाद फैंस को हैरानी भी है और फिजिक के लिए उनकी तारीफ पर तारीफ भी किए जा रहे। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए श्मंडे मोटिवेशनश् देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। यह मोटिवेशन श्रॉकी रंधावाश् की तरफ से है, जो कि रणवीर सिंह के फिल्म में कैरेक्टर का नाम है। वीडियो की शुरुआत शर्टलेस रणवीर से होती है, जो नींद से उठकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं। वह जिम करते हैं और क्लोजअप शॉट में उनके टोन्ड एब्स की झलक भी देखने को मिलती है। इसके बाद वह शॉवर लेते हैं। तैयार होने के बाद शीशे में खुद को देखकर अलग-अलग पोज देते हुए रणवीर एक बार फिर अपने मसल्स को फ्लॉन्ट करते हैं। उनका फिगर देखने के बाद यकीनन की फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। एक्टर का ये वीडियो महज कुछ ही मिनटों में लाखों बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे।
दीपिका पादुकोण को पसंद आया रणवीर का वीडियो
रणवीर के वीडियो को उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी पसंद किया है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में फैंस ने एक्टर के लिए तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने मुंडे देसी लिखकर फायर इमोजी बनाई। एक यूजर ने कमेंट किया, आप सेल्फ लव, फोकस, डेडिकेशन और पैशन का साइन हो।गौरतलब है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानीश् 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। करण जौहर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। पूरे सात साल बाद करण डायरेक्शन के क्षेत्र में वापस लौटे हैं।