Sun, Apr 28, 2024
image
आज तीन सभाएं संबोधित करेंगे /08 Nov 2023 12:45 PM/    331 views

पीएम मोदी का मध्य प्रदेश में धुंआधार प्रचार

सोनिया शर्मा
भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। उनके धुंआधार प्रचार से भाजपा के लोग काफी उत्साहित हैं। आज बुधवार को पीएम मोदी तीन संभाओं को संबांधित करेंगे। पीएम बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल में जनता को संबोधित करते नजर आएंगे। पीएम दमोह में सुबह 11.30 बजे, गुना में दोपहर 1.45 बजे और मुरैना में शाम 4.30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुरैना में जनसभा के माध्यम से ग्वालियर-चंबल की 34 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों को जीत का मंत्र देते नजर आएंगे। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मुरैना जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे दमोह, दोपहर 1.45 बजे गुना और शाम 4.30 बजे मुरैना में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम 10ः30 बजे दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से दमोह पहुंचेंगे और सुबह 11ः30 से लेकर दोपहर 12ः10 तक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दमोह से गुना पहुंचेंगे और यहां दोपहर 1ः 45 बजे से लेकर 2ः25 तक। जनसभा में शामिल होंगे। दिन की आखिरी चुनावी रैली मुरैना में शाम 4 बजे होगी। जिसके बाद 4ः45 पर पीएम मुरैना से हेलीकॉप्टर से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 5ः20 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें, पीएम मोदी का साल भर के अंदर मध्य प्रदेश का यह 14वां दौरा होगा। हेलीकॉप्टर से यहां 5वीं बटालियन में उतरकर सीधे परेड ग्राउंड पर पहुंचेगे। यहां आम जनता को संबोधित करेंगे। परेड ग्राउंड की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस विभाग के आला अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। चंबल डीआईजी सौरभपुरी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। मुरैना में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी जनसभा को संबोधित करेंगे। दिग्विजय सिंह मुरैना जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर आमसभा को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। वहीं राकेश टिकैत मुरैना की दिमनी विधानसभा के खड़ियाहार गांव में विशाल किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। राकेश टिकैत के साथ ओबीसी महासभा के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें दिमनी विधानसभा से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Leave a Comment