Sat, Apr 27, 2024
image
एक की ऑन द स्पॉट मौत /29 Mar 2024 11:26 AM/    21 views

म्यांमार में भीषण सड़क हादसा

यांगून। म्यांमार के मांडले क्षेत्र में कई वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना मिकटीला शहर में शाम करीब 4ः20 बजे गुरुवार को हुई। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक कार ने पहले एक साइकिल को टक्कर मारी और फिर कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारियों को ले जा रहे दूसरे वाहन से टकरा गई। इस दौरान साइकिल चलाने वाले की मौके पर ही मौत हो गई। मायोसेट थिट मायट पारामी बचाव संगठन के एक अधिकारी क्याव को को ने सिन्हुआ को बताया कि दोनों वाहनों के कुल 27 लोग घायल हुए है। वहीं, मृतक एक महिला थी।

Leave a Comment