Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / होली पर रेलवे चलाएगा 250 से अधिक स्पेशल ट्रेन

होली पर रेलवे चलाएगा 250 से अधिक स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई

07 Mar 2025 04:25 AM 16 views

होली पर रेलवे चलाएगा 250 से अधिक स्पेशल ट्रेन

सुनील शर्मा
नई दिल्ली। होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। होली पर उत्तर रेलवे की तैयारियों को लेकर उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है। 
 
घर से दूर काम या व्यवसाय करने वाले कई लोग घर पर अपनों के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं। इसके लिए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हर बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं, वहां पुख्ता व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है। 
 
होली को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें कई ट्रेनों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि देखने को मिलता है कि त्योहार के सीजन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों से अधिकतर संख्या में लोग यूपी-बिहार-झारखंड-असम की ओर जाते हैं। इनकी संख्या अन्य की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इसलिए इन क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना तक चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे अपनी ओर आरक्षित और अनारक्षित ट्रेनें भी संचालित करेगा। हमारा मकसद है कि होली के त्योहार पर जो लोग अपने घर जा रहे हैं, वे दोबारा स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र पर लौट सकें।