Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / सोनाक्षी ने शादी का पहला निमंत्रण सलमान को भेजा

सोनाक्षी ने शादी का पहला निमंत्रण सलमान को भेजा

जहीर के पिता इकबाल रतनसी के कर्जदार है सलमान

22 Jun 2024 11:05 AM 132 views

सोनाक्षी ने शादी का पहला निमंत्रण सलमान को भेजा

मुंबई । बालीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और उनके होने वाले पति जहीर इकबाल का तगड़ा कनेक्शन है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी ने अपनी शादी का पहला निमंत्रण कार्ड सलमान खान को भेजा है। वहीं अब सलमान खान और जहीर के पिता इकबाल रतनसी का एक पुराना किस्सा वायरल हो रहा है। सलमान जहीर के पिता को पब्लिकली अपना पर्सनल बैंक मान चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि उन पर आज तक इकबाल रतनसी का कर्ज है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की पुष्टि होने के बाद से उनके होने वाले शौहर जहीर इकबाल के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। सलमान खान ने साल 2018 में एक ट्वीट किया था इसमें लिखा था, इकबाल रतनसी मेरे टीनएज वक्त में मेरे पर्सनल बैंक की तरह रहे हैं। आज भी मुझ पर उनका 2011 रुपये का कर्ज है। शुक्र है आज तक उन्होंने इस लोन का ब्याज नहीं मांगा। जहीर इकबाल ने मोहनीश बहल की बेटी के प्रनूतन के साथ नोटबुक फिल्म से डेब्यू किया था। उस वक्त खबरें थीं कि जहीर सलमान के दोस्त के बेटे हैं।
 उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक सलमान खान के सपोर्ट से मिला है। इंट्रेस्टिंग बात है कि सोनाक्षी सिन्हा को भी बॉलीवुड में ब्रेक सलमान खान ने दिया था। उनकी पहली फिल्म दबंग सलमान के ऑपोजिट थी। सोनाक्षी और जहीर ने साल 2022 में डबल एक्स एल फिल्म में साथ काम किया था। सोनाक्षी और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। उनके एक करीबी का कहना है कि शायद दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव शादी के सवाल को टाल गए जिस पर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।