Sat, Apr 26, 2025

Home/ भक्ति / अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य करने का विधान है

अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य करने का विधान है

इस बार अमावस्या 5 जुलाई को मनाई जाएगी

29 Jun 2024 11:34 AM 108 views

अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य करने का विधान है

नई दिल्ली। आषाढ़ अमावस्या धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस तिथि पर लोग पवित्र नदियों में स्नान, दान, पितरों का तर्पण और कई प्रकार की धार्मिक गतिविधियां करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान पूर्वज पितृ लोक से पृथ्वी पर आते हैं और पिंडदान, श्राद्ध कर्म किए जाने पर अपने वंश को आशीर्वाद देते हैं। इस बार अमावस्या 5 जुलाई को मनाई जाएगी, वहीं इस दिन को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय दिए गए हैं, जिन्हें करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, तो चलिए जानते हैं -

पितरों की आत्मा की शांति के लिए
आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों के नाम का शाम के समय पीपल के वृक्ष के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। फिर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही सुख और शांति में वृद्धि होगी।

भाग्योदय को चमकाने के लिए
आषाढ़ अमावस्या के दिन भाग्योदय के लिए आटे में चीनी मिलाकर काली चींटियों को खिलाएं। इस उपाय को करने से आपका सोया हुआ भाग्य भी आपका साथ देने लगेगा। इसके साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। ऐसे में नियमित रूप से इसे करें।