Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / 9 साल की उम्र में जिस शख्स की शादी में शामिल हुई फिर बनी उसकी ही तीसरी पत्नी

9 साल की उम्र में जिस शख्स की शादी में शामिल हुई फिर बनी उसकी ही तीसरी पत्नी

उन्होंने खुद से 38 साल बड़े शख्स से शादी की है

22 May 2024 11:52 AM 130 views

9 साल की उम्र में जिस शख्स की शादी में शामिल हुई फिर बनी उसकी ही तीसरी  पत्नी

जकार्ता । आपने कई ऐसी जोड़ियां देखी और सुनी होंगी, जिनमें उम्र का फासला इतना होता है कि सुनने वाले चौंक जाएं। बालीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के बारे में कहा जाता है कि वे अपने पति सैफ अली खान की पहली शादी के समय महज 11 साल की थी और उन्होंने शादी को अटेंड भी किया था। आज हम आपकों एक और रोचक खबर सुनाएगें जो इंडोनेशिया से आई है।  हालांकि इसके पीछे का वाक्या और भी ज्यादा दिलचस्प है। शादी के समय दूल्हा और दुल्हन की उम्र के बीच का फासला मायने रखता है लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जो बिल्कुल ही बेमेल होती है। एक ऐसी ही कहानी इंडोनेशिया से सामने आई है। यहां एक शादीशुदा जोड़े की उम्र में 38 साल का फासला है। इतना ही नही ये 62 साल के शख्स की तीसरी शादी है और लड़की सिर्फ 24 साल की है। 
इंडोनेशिया के बांका आइलैंड में रहने वाली रेनाता फदेइया की उम्र 24 साल है और उन्होंने खुद से 38 साल बड़े शख्स से शादी की है। रेनाता ने बताया कि उन्हें हाल ही में पता चला कि वे अपने पति की दूसरी शादी में बतौर मेहमान आई थी। ये बात 2009 की है, जब उनकी उम्र महज 9 साल थी, जबकि उनके पति दूसरी शादी कर रहे थे। महिला ने बताया कि वे अपने दूर के रिश्तेदार लगने वाले शख्स की शादी में आई थी, हालांकि बाद वे उन्ही की तीसरी पत्नी बनी। 
रेनाता उस शादी में शख्स से मिलने के बाद चली आईं, फिर साल 2019 में उनकी मुलाकात एक बार फिर उन्ही से हुई। साल 2020 में उनकी शादी हुई और अब उनका एक बच्चा है। रेनाता ने बताया है कि उनके पति उनकी आंटी के भतीजे हैं और ये उन्हें शादी की एल्बम देखने के बाद ही पता चला। उनकी पहली शादी से एक बच्चा, जबकि दूसरी शादी साल 2011 तक की चली, इससे उनका कोई बच्चा नही है। रेनाता से उनकी तीसरी शादी है और वे खुशहाल जिदगी जी रहे हैं।