Mon, Jun 16, 2025

Home/ भक्ति / अक्षय तृतीया इस बार यह पर्व 10 मई को मनाया जाएगा

अक्षय तृतीया इस बार यह पर्व 10 मई को मनाया जाएगा

इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा होती है

09 May 2024 11:05 AM 166 views

अक्षय तृतीया इस बार यह पर्व 10 मई को मनाया जाएगा

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस पर्व को दीपावली की तरह ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर देव की पूजा के लिए समपित है। इस बार यह पर्व 10 मई, 2024 को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग सच्चे भाव के साथ इस तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और दान, खरीदारी आदि कार्य करते हैं उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
 
अक्षय तृतीया 2024 तिथि और समय
अक्षय तृतीया 10 मई, शुक्रवार को प्रातः 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन 11 मई सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर होगा। इसके अलावा अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 10 मई सुबह 5 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान किए जाने वाले सभी कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है।
 
अक्षय तृतीया शुभ योग
अक्षय तृतीया की पूजा का समय 10 मई, 2024 सुबह 05 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वहीं, लाभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 06 बजकर 51 मिनट से सुबह 08 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही अमृत घ्घ्चौघड़िया मुहूर्त सुबह 08 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके बाद फिर शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
 
देवी लक्ष्मी की पूजा का मंत्र
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
 ह््रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहाः