Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / सीएम योगी का हेलीकाप्टर भटका

सीएम योगी का हेलीकाप्टर भटका

चुनाव प्रचार थमने के कुछ देर पहले ही पहुंचे मंच पर

24 May 2024 12:42 PM 94 views

सीएम योगी का हेलीकाप्टर भटका

पटना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिहार के पूर्वी चंपारण में एक चुनावी सभा को संबोधित करना था। सभा में शामिल होने के लिए सीएम अपने निर्धारित समय पर निकले,लेकिन पहुंच गए पश्चिमी चंपारण। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे का उन्हे विलंब हो गया। दरअसल, सीएम योगी का हेलीकाप्टर रास्ता भटक गया। हालांकि कुछ देर बाद ही हेलीकाप्टर को सही दिशा में ले जाया गया। पायलट ने समय रहते से सबकुछ कंट्रोल में कर लिया। इस कारण सीएम योगी को पूर्वी चंपारण पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया। गुरुवार को चुनाव प्रचार थमने से कुछ देर पहले ही वह मंच पर पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे सबसे पहले आपके बीच आना था, लेकिन मुझे हेलीकाप्टर से दूसरी सीट पर ले जाया गया। वहां से अब आपके बीच आया हूं। दरअसल, सीएम योगी को ओडिशा के पुरी व एक और क्षेत्र में रैली कर योगी को बिहार आना था। बिहार में पहले उन्हें पूर्वी चंपारण आना था। इसके बाद पश्चिम चंपारण में रैली कर अपना कार्यक्रम समाप्त करना था। दोनों जगह सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी थी। योगी को सुनने लोगों की भीड़ जुट गई। इसी  हेलीकाप्टर से रास्ता भटकने के कारण वह पहले पश्चिम चंपारण पहुंच गए। इस कारण पूर्वी चंपारण में डेढ़ घंटे देरी से उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।