Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / मुंबई में बारिश से सुहाना हुआ मौसम

मुंबई में बारिश से सुहाना हुआ मौसम

हल्की बारिश का अनुमान

14 Jun 2024 10:48 AM 153 views

मुंबई में बारिश से सुहाना हुआ मौसम

सोनिया शर्मा
मुंबई। मुंबई की अधिकांश हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश की शुरुआत गरज चमक के साथ हुई, लेकिन शहर में कही भी जलभराव की कोई खबर नही है। रेलवे और बेस्ट बस उपक्रम की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं कुछ देरी को छोड़कर सामान्य रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। मुंबई में 9 जून को मानसून के आने के बाद पिछले दो दिनों से महानगर में बारिश नही हुई थी। इससे महानगर में मौसम उमस भरा था। हालांकि शुक्रवार सुबह हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दो दिन पहले हुई बारिश से मुंबई में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान 150 एमएम से अधिक बरसात दर्ज की गई थी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 15 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। वही प्रदेश में 24 जून तक मानसून के आने की संभावना है।