Thu, Jul 31, 2025

Home/ भक्ति / देवशयनी एकादशी 17 जुलाई, 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी

देवशयनी एकादशी 17 जुलाई, 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी

एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है

04 Jul 2024 12:06 PM 211 views

देवशयनी एकादशी 17 जुलाई, 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी

 नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। साल में कुल 24 एकादशी मनाई जाती। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी को माना जाता है। इस बार देवशयनी एकादशी 17 जुलाई, 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ उनके प्रिय भोग का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इसके बिना उनकी पूजा अधूरी होती है, तो चलिए श्री हरि के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं

पंचमेवा का भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को पंचमेवा का भोग जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि यह सनातन धर्म के सबसे प्रचलित भोग में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग यह दिव्य भोग श्री हरि को अर्पित करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में बरकत का वास होता है।

केसर की मिठाई का भोग
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मीठे का भोग अवश्य लगाएं। कहा जाता है, उन्हें केसर की मिठाई अत्यधिक प्रिय है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर केसर युक्त चीजें श्री हरि को जरूर अर्पित करें, जो साधक ऐसा करते हैं उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उनके जीवन में अन्न और धन की कभी कमी नहीं रहती है।

तिल का भोग
देवशयनी एकादशी के दिन श्री हरि को काले तिल के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। कहा जाता इसको अर्पित करने से जीवन की सारी नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।