Sat, Apr 26, 2025

Home/ खेल / टी20 विश्वकप में अब तक न्यूजीलैंड और श्रीलंका को नही हरा पाया है भारत

टी20 विश्वकप में अब तक न्यूजीलैंड और श्रीलंका को नही हरा पाया है भारत

टीम का दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान से होगा

15 May 2024 10:47 AM 105 views

टी20 विश्वकप में अब तक न्यूजीलैंड और श्रीलंका को नही हरा पाया है भारत

सुनील शर्मा
नई दिल्ली । आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम पिछले एक दशक से कोई आईसीसी खिताब नही जीती है। ऐसें में रोहित का लक्ष्य इस बार उसे जीत दिलाना रहेगा। इससे पहले एकदिवसीय विश्वकप में टीम खिताब की दहलीप पर आकर भी उसे हासिल नही कर पायी थी। रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है हालांकि ये इतना आसान नही है क्योंकि टी20 क्रिकेट में एक-दो ओवर में ही खेल का रुख बदल जाता है और अपने ‘अनुकूल’ दिन कमजोर मानी जाने वाली टीम भी टी20 क्रिकेट में बड़ी टीम को हरा देती है। टी20 विश्वकप में भारतीय टीम को 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करनी है। वही टीम का दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान से होगा। वही अगर इतिहास पर नजर डाली जाये तो न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें भारत के लिए अब तक सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी साबित हुई हैं। इन दोनों टीमों को टी20 वर्ल्डकप में भारत अब तक नही हरा पाया है। दूसरी ओर,आईसीसी की फुल मेंबर टीमों में चार  बांग्लादेश, अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे से भारतीय टीम कभी नही हारी है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, भारतीय के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हुई हैं। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं और हर बार जीत कीवी टीम की हुई है। दोनों देशों के बीच टी20 विश्वकप का पहला मुकाबला 16 सितंबर 2007 को खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड ने 10 रन से जीत हासिल की थी. इसके बाद 2016 और 2021 के एडीशन में हुए मुकाबले में भी कीवी टीम जीती थी। 15 मार्च 2016 के मैच में न्यूजीलैंड ने 47 रनों और 31 अक्टूबर 2021 को हुए मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। 
इसके अलावा श्रीलंका को टी20 विश्वकप में हराना भारत के लिए अब तक संभव नही हुआ है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में दो बार मुकाबला हुआ है और दोनों ही बार श्रीलंका जीती है। पहली बार दोनों टीमें 2010 के टूर्नामेंट में ग्रास आइसलेट में आमने-सामने आईं और श्रीलंका ने 11 मई 2010 के मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। 2014 में दोनों के बीच बांग्लादेश के मीरपुर में फाइनल हुआ। इसमें भी श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत हासिल की।  टी20 वर्ल्डकप में जहां न्यूजीलैंड और श्रीलंका से भारत कभी नही जीत पाया है। वही चार टीमें ऐसी हैं जिनसे हमारी टीम को इस टूर्नामेंट में कभी हार नही मिली है। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे कभी भी भारत को हरा नही पाए हैं।