राहुल शर्मा
दिल्ली: कल देर शाम अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा दिल्ली प्रदेश की कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा की अध्यक्षता में की गई। महासभा के प्रदेश महामंत्री डॉ.प्रवेश शर्मा दिवाकर ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन का पुनर्गठन के अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों की भूमिका एवं राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों को प्रतिनिधित्व दिए जाने जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार वत्स एवं राष्ट्रीय मंत्री दीपक शर्मा के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कौशिक एवं उत्तर पूर्वी जिला के अध्यक्ष मुकेश गौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों की भूमिका एवं राजनीतिक दलों द्वारा टिकटों में ब्राह्मणों को प्रतिनिधित्व दिए जाने के विषय पर गंभीरता से चर्चा की गई।।
महासभा सभी राजनीतिक दलों से ब्राह्मणों को प्रतिनिधित्व देने के संदर्भ में एक पत्र जारी कर रही है जिसमें विशेष रूप से मांग की गई है जो भी राजनीतिक दल अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा अनुमोदित ब्राह्मण प्रत्याशियों के नाम की संस्तुति करेगा,ए ब्राह्मण महासभा उसी राजनीतिक दल को अपना पूर्ण समर्थन देगी। सभी राजनीतिक दल सभी जाति जातियों को साधने के लिए अपने-अपने हिसाब से अपने निजी दरबार में हाजिरी लगाने वालों को टिकटों का वितरण तो कर देते हैं, पर क्या कभी उन्होंने क्षेत्र में उसे व्यक्ति के बारे में जानने की कोशिश की है कि समाज में उसकी भूमिका क्या है।
दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव चावन के संदर्भ में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा इस बार बेहद गंभीरता के साथ सभी राजनीतिक दलों से अपील कर रही है ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए और ब्राह्मणों की राजनीति में भूमिका को सकारात्मक रूप से केंद्र में रखा जाना चाहिए।
पिछले कुछ सालों से सभी राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों की लगातार अनदेखी की जा रही है जो कि अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा दिल्ली विधानसभा में कम से कम 10 विधानसभा सीटों पर नाम तय करके सभी राजनीतिक दलों को भेजेगा जिन नामो को महासभा राजनीतिक दलों को भेजेगा, वह सभी व्यक्ति संगठनात्मक रूप से उन्ही राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं।
महासभा आगामी 22 दिसंबर को दिल्ली में एक महापंचायत का आयोजन करने जा रही है, जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करने के लिए दिल्ली की अन्य संस्थाओं के सभी प्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा भी किया जाएगा।