सुनील शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्घ्ली पहुंची। पता हो कि भारतीय खिलाड़ी ब्रिजटाउन में हरिकेन बेरिल चक्रवात के कारण तीन दिन तक फंसे हुए थे। भारतीय स्घ्टाफ को बुधवार को स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये देश लाया गया। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का नई दिल्घ्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी ने गर्मजोशी से भारतीय टीम का स्वागत किया। कई फैंस तो रात में ही एयर पोर्ट पहुंच गए थे।
विराट को देखते ही शोर मचाने लगे फैंस
टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट के बाहर आए और बस से होटल के लिए रवाना हो गए। इस बीच विराट कोहली जब बस में चढ़ रहे थे तो उन्होंने फैंस की तरफ देखा और उनका अभिवादन स्वीकार किया। फैंस विराट कोहली को देखते ही शोर मचाने लगे। टीम आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलेगी। उसके बाद आज ही मुंबई रवाना होगी। टीम आज ही मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम के बीच खुली बस पर रोड शो करेगी। पहले ये कार्यक्रम कल होना था। खिलाड़ियों को जल्दी फ्री करने के लिए ये कार्यक्रम आज ही होगा। विमान कर्मियों को भी क्रिकेटरों की एक झलक देखने का इंतजार है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के टी 20 विश्व कप जीतकर आइजीआइ एयरपोर्ट पहुँचने से पूर्व स्वागत में क्रिकेट प्रेमी बारिश के बीच खड़े हैं। बता दें कि विश्व जीतने के बाद ही भारतीय टीम को भारत लौटना था लेकिन बारबाडोस में तूफान के कारण टीम को वहीं रोक दिया था। दो दिन की देरी के बाद, बीसीसीआई ने पूरी टीम और उनके परिवारों के एक साथ घर लौटने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान की व्यवस्था की। भारतीय टीम घर लौटने के बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। रोहित एंड कंपनी इसके बाद सीधे मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई पहुंचने के बाद विजयी भारतीय टीम का विक्ट्री मार्च निकलेगा। परैड नरीमन प्वाइंट्स से वानखेड़े स्टेडियम तक होगी। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर्स पर इनाम राशि भी होगी। बीसीसीआई ने खुद 125 करोड़ रुपये के बोनस का एलान किया था।