Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / पुतिन 5वी बार रूस के राष्ट्रपति बने

पुतिन 5वी बार रूस के राष्ट्रपति बने

33 शब्दों में शपथ ली, कहा- दुश्मनों से भी रिश्ते सुधारेंगे; सेना ने 21 तोपों की सलामी दी

08 May 2024 10:48 AM 96 views

पुतिन 5वी बार रूस के राष्ट्रपति बने

मास्को । व्लादिमीर पुतिन 5वी बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। मास्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के 3 राजाओं (एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2) की ताजपोशी हुई थी। शपथ के बाद पुतिन ने कहा कि हम और मजबूत होंगे। हम उन देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करेंगे जो हमें दुश्मन समझते हैं। मैं जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा। रूस में 15-17 मार्च को हुए चुनाव में पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले थे। उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को सिर्फ 4 प्रतिशत वोट मिले थे। रूस में हुए पुतिन के शपथ ग्रहण समारोह का अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने बहिष्कार किया है। पुतिन ने इससे पहले साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं।