पवन शर्मा
गाजियाबादः पार्टी के निर्देशन में आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अधिकतम सदस्यता दिवस पर महापौर को क्रासिंग मण्डल में कार्यक्रम लगाया गया जिसमे शक्ति केंद्र के सेक्टर 10 के बूथ संख्या 61,62,63,64,65 एवं 66 शांति नगर वार्ड 27 में महापौर पहुँची और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान चलाया।
वार्ड 27 के शांति नगर में महापौर ने सभी से सम्पर्क कर सदस्यता अभियान के लिए प्रेरित कर सभी से 8800002024 पर मिस्ड कॉल लगवाई ओर 100़ लोगो को भाजपा के सदस्य बनाया, सदस्यता अभियान के दौरान सभी महिलाएं एवं पुरूष भाजपा से जुड़ने के लिए बहुत ही उत्सुक थे। ऐसे ही शांति नगर निवासी श्री उदय यादव जी ने अपने परिवार के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिससे ओर लोगो ने भी प्रेरणा लेकर अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस दौरान निगम पार्षद नरेष जाटव, उदय यादव, शकुंतला यादव, कार्यक्रम संयोजक विर्जेश कुमार मिश्रा, बृजेश मिश्रा, मुकेश राघव, सर्वेश पाल गोपाल राजपूत, हरेंद्र कुमार, अनुज पाल, अमन चैधरी, जतिन राघव, सुशील प्रजापति, अरुण पाल जी, अनुज पाल जी, अर्चना देवी, कंचन देवी बिंदा देवी, सुमन नगर, ठाकुर नरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह पवार, विकास कुमार लखारा, सावित्री देवी, किशोरी लाल धीरचंद जी ,राजकुमार सुंदर पाल, बिंदु देवी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिससे ओर लोगो ने भी प्रेरणा लेकर अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।