Sat, Apr 26, 2025

Home/ शिक्षा / सपनों की उड़ान

सपनों की उड़ान

03 Mar 2025 03:16 AM 539 views

सपनों की उड़ान

 राहुल शर्मा

नई दिल्ली: गैर महाविद्यालयीय महिला शिक्षा संस्थान के केंद्र श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव "सृजन 3.0 सपनों की उड़ान " का सफल आयोजन पंजाब एंड सिंध बैंक के सौजन्य से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केन्द्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़,हरियाणा की उप कुलपति प्रो. सुषमा यादव और विशेष अतिथि गैर महाविद्यालयीय महिला शिक्षा संस्थान (ncweb) की निदेशक प्रोफेसर  गीता भट्ट की गरिमामय उपस्थिति होनी थी लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से उनकी उपस्थिति संभव नहीं हो सकी | आप दोनों ने अपना आशीर्वाद और शुभकामनायें कॉलेज की छात्राओं को प्रेषित कीं | साथ की कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जतिन्दर बीर सिंह जी की उपथिति ने छात्राओं को प्रेरणा प्रदान की |

इस कार्यक्रम में रंगोली,  लाइव आर्ट, , पोस्टर निर्माण,  बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट,मिलेट कुकिंग,नृत्य, गायन ,फैशन शो ,भाषण, व्यापार योजना, मेंहदी  जैसी कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के अलावा अन्य महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस बार की प्रतियोगिता अंतर महविद्यालयीय थी जो की सृजन 3.0 को विशेष बनाती है | कॉलेज के बाहर से आए  और स्वयं कॉलेज के जजों ने मिलकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल छात्राओं का मूल्यांकन करके कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिये |

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतियोगिताओं के निर्णयन के लिए आए जजों को  शॉल, पौधे, प्रतीक चिन्ह , गिफ्ट और केंद्र की वार्षिक पत्रिका ‘अवियाना’ देकर  सम्मानित करते हुए की गई। निर्णय के आए विशेष अतिथियों में प्रो. सत्विन्दर कौर, एसोसिएट प्रो. डॉ मीनू गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बबली , असिस्टेंट प्रो. सरताज कौर महोदया  शामिल थीं |

केंद्र की संयोजिका नवदीप कौर ने वार्षिक उत्सव के मुख्य विषय ' सपनों की उड़ान ' को छात्राओं के लिए बहुत जरूरी माना | उनका कहना था कि सिर्फ क्लास की पढ़ाई छात्राओं को पूर्ण नहीं कर सकती |अन्य दक्षताओं को सीखना भी जीवन में बहुत जरूरी है | कॉलेज के प्राचार्य महोदय ने भी इसी ओर ध्यान दिलाते हुये छात्राओं को अन्य दक्षताओं मेँ निपुण होने की सलाह दी ताकि वो इस प्रतिस्पर्धी जीवन मेँ सफल होकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें | प्रोफेसर सुषमा यादव जी ने अपने संदेश में छात्राओं को बधाई और शुभकामनायें भेजीं |उनका संदेश था कि उत्सव हमारी विविधता, रचनात्मकता और प्रतिभा का जश्न है |यह छात्राओं के कौशल प्रदर्शन का मंच है |यह मनोरंजन के साथ आत्म-खोज, आत्मविकास और समुदाय निर्माण भी है | उन्होने छात्राओं को इस आयोजन में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया तथा उन्हें अपने शिक्षको को धन्यवाद देने की  सलाह भी दी |

इस सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव में भारतीय सांस्कृतिक विविधता के अनुरूप विविध बहुरंगी सांस्कृतिक नृत्य  और पश्चिमी शैली मिश्रित नृत्य प्रस्तुत किए गए जो कुल 9 समूहों में थे | इसके साथ मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारी पर जागरूकता से संबन्धित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया जिसने  सभी दर्शकों का ध्यान खींचा और उन्हें जागरूक भी किया | महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती विशेष सजावट  केंद्र के बीचोंबीच बीच की गई थी जिसमें छात्राओं और संकाय के सदस्यों की प्रतिभा और मेहनत  साफ उभर रही थी |

इस आयोजन में केंद्र की कला और संस्कृति संस्था ' नव बहार ' की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसकी समन्वयक केंद्र की संकाय सदस्या सुश्री  अल्हुदा मैम और अध्यक्ष केंद्र की छात्रा कशिश बेदी  हैं।

अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन केंद्र की छात्रा कशिश बेदी ने किया और अंत में केंद्र की संयोजिका नवदीप कौर ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देकर जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।