Sat, Jun 14, 2025

Home/ मनोरंजन / सोनाक्षी सिन्हा करने जा रहीं शादी

सोनाक्षी सिन्हा करने जा रहीं शादी

जहीर इकबाल के साथ सात फेरे लेंगी सोनाक्षी

10 Jun 2024 10:58 AM 181 views

सोनाक्षी सिन्हा करने जा रहीं शादी

नई दिल्ली। रकुल प्रीत सिहं खरबंदा और तापसी पन्नू के बाद बी-टाउन की एक और खूबसूरत अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ये अभिनेत्री कोई और नही बल्कि सोनाक्षी सिन्हा हैं। 37 साल की सोनाक्षी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं।  सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। भले ही दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर नही लगाई, लेकिन उनकी बान्डिग और प्यार भरी तस्वीरें-पोस्ट उनके रिश्ते को जाहिर कर ही देते हैं। अब खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा  सालों तक डेटिग के बाद जहीर के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की तैयारी में हैं।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, ’दबंग’ एक्ट्रेस सिर्फ 13 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। वह 23 जून को जही के साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगी। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी मुंबई में ही होगी। शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में मनाया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। साथ ही ’हीरामंडी’ की पूरी कास्ट भी शिरकत कर सकती है। कपल की शादी का कार्ड भी बन गया है, जिसे एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है और उस पर लिखा है- ’अफवाहें सच हैं।’ जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। उनका सलमान खान की फैमिली से भी गहरी दोस्ती है। सलमान खान ने ही साल 2019 में जहीर को फिल्म ’नोटबुक’ से लान्च किया था। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म ’डबल एक्सल’ में काम किया था।