Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / शरद पवार जल्द कांग्रेस के हो जाएंगे

शरद पवार जल्द कांग्रेस के हो जाएंगे

अंतिम दौर में है बातचीत

13 May 2024 01:19 PM 97 views

शरद पवार जल्द कांग्रेस के हो जाएंगे

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। कभी कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी बनी अब एक बार फिर घर वापसी की संभावना बढ़ गई है। खुद एनसीपी प्रमुख शरद पवार कह चुके हैं कि आने वाले सालों में कुछ क्षेत्रीय दल कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि जिन पार्टियों की विचारधारा एक जैसी है उन्हें ग्रैंड ओल्ड पाटी कांग्रेस में ही शामिल हो जाना चाहिए। मुंबई में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जहां तक बात है कि छोटी पार्टियों के मर्जर की तो मुझे भी लगता है कि अगर विचारधारा एक जैसी है तो फिर अलग-अलग क्यों रहना। अब आगे देखिए क्या होता है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस और एनसीपी के बीच इस संबंध चर्चा हुई है। अब केवल इसे अंतिम रुप दिया जाना है। शशि थरूर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश का माहौल बदल गया है और 4 जून के इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, यह लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नही है। भाजप ने संविधान और लोकतंत्र को ताक पर रख दिया है। विविधिता का खुलेआम अपमान किया जा रहा है। तीन चरणों के मतदान में ही माहौल बदल गया है। दिल्ली से भाजपा की सरकार जा रही है और 4 जून को इंडिया गठबंधन सत्ता में आ रहा है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर आरोप लगाया कि नागरिकता के मामले में भी वह धर्म ले आए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल सार्वजनिक रूप करते हैं, वैसी भाषा हम बंद कमरे में भी नही बोलते। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद अपमानजनक है।