Sat, Apr 26, 2025

Home/ खेल / पाकिस्तानी पत्रकार ने मोहम्मद रिजवान की तुलना पाकिस्तान से की थी

पाकिस्तानी पत्रकार ने मोहम्मद रिजवान की तुलना पाकिस्तान से की थी

महान माने जाते हैं धोनी

20 Jul 2024 11:15 AM 103 views

पाकिस्तानी पत्रकार ने मोहम्मद रिजवान की तुलना पाकिस्तान से की थी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के एक पत्रकार की जमकर फटकार लगाई है। पाकिस्तानी पत्रकार ने मोहम्मद रिजवान की तुलना भारत के दो बार के विश्व विजेता कप्तान, बेहतरीन फिनिशर और महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से की थी। इसको लेकर हरभजन आग बबूला हो गए और सरेआम इस पत्रकार की क्लास लगा डाली। हरभजन ने जैसे ही पाकिस्तानी पत्रकार की एक्स पर की गई पोस्ट देखी वैसे ही इसका जवाब दिया। हरभजन ने माना कि रिजवान बेहतरीन प्लेयर हैं लेकिन धोनी से उनकी तलुना को उन्होंने बकवास बताया। हरभजन ने कहा कि रिजवान कहीं से कहीं तक धोनी के बराबर नहीं हैं। पाकिस्तान के पत्रकार फरीद खान ने एक्स पर धोनी और रिजवान की फोटो लगाकर लिखा, “एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान, दोनों में से कौन बेहतर है? ईमानदारी से बताइए।“ इस पोस्ट को देख हरभजन अपने आप पर काबू नहीं रख सके और पाकिस्तानी पत्रकार के इस सवाल को पूरी तरह से खारिज कर दिया। हरभजन ने लिखा, “आजकल आप फूंक रहे हैं? क्या बकवास सवाल है। भाइयों इसको बताओ। धोनी बहुत आगे है रिजवान से। अगर आप रिजवान से भी पूछेंगे तो वो आपको ईमानदारी से इसका जवाब देगा। मुझे रिजवान पसंद है। वह अच्छा प्लेयर है और इंटेंट के साथ खेलता है। लेकिन ये तुलना गलत है। धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर-1 है। विकेट के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं है।“ धोनी अभी तक इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिसने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में भी नंबर-1 बनी। धोनी की गिनती दुनिया के महान फिनिशरों में भी होती है। उन्होंने कई ऐसी स्थितियों में से मैच निकाला है जहां से टीम की हार तय लग रही थी। विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती दुनिया ने देखी है। उनकी बिजली सी रफ्तार के आगे कई बल्लेबाज धराशायी हुए हैं। धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन वह आईपीएल में खेलते हैं और यहां अभी भी बेहतरीन विकेटकीपिंग, फिनिशर वाला दम देखा जा सकता है।