राहुल शर्मा
गाजियाबादः शास्त्री नगर के महेंद्रा एनक्लेव क्षेत्र में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने के लिए पार्षद अमित त्यागी द्वारा नाली निर्माण के कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया। नाली के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए पार्षद अमित त्यागी ने कहा कि जलभराव की समस्या के समाधान पर निगम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। महापौर सुनीता दयाल और निगम प्रशासन लगातार इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। युद्ध स्तर पर नालों की सफाई महानगर में लगातार हो रही है। क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कर जलभराव की समस्या का समाधान करना और क्षतिग्रस्त सड़कां का निर्माण हमारी पहली प्राथमिकता है। जल निकासी के लिए नालियों का जाल बिछाया जा रहा है।
पार्षद अमित त्यागी में बताया कि वार्ड में प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक कर सड़क निर्माण और नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है, प्रत्येक ब्लॉक के पार्कों में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय धामा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, श्रम प्रकोष्ठ मंडल संयोजक भोपाल सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल संयोजक डीसी त्यागी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री कन्हैया शर्मा, वार्ड अध्यक्ष अतरपाल कौशिक, बूथ अध्यक्ष संजय पचैरी, एफसी आर्य, बॉबी चैधरी, तरुण गुप्ता, अरविंद त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।