Wed, Jul 30, 2025

Home/ राष्ट्रीय / सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तानी हथियारों की होने वाली थी डील

01 Jun 2024 12:33 PM 206 views

सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

सोनिया  शर्मा
मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने लारेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  ये सभी पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि लारेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है।